दीवाली स्पेशल:पति शोएब संग दीपिका का सेलिब्रेशन,सास संग ''मिसेज इब्राहिम'' ने खूब चलाई फुलझड़ी

11/5/2021 2:11:24 PM

मुंबई: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टिनसेल टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दीपिका की शोएब से पहली मुलाकात ससुराल सिमर का सेट पर हुई थी। शो में उन्होंने शोएब की पत्नी का किरदार निभाया था। शो के दौरान हुई दोस्ती कब प्यार में बदली दीपिका और शोएब को पता ही चला। वहीं अब ये कपल शादी के बाद अपना खुशहाल जीवन जी रहा है। आए दिन इस कपल की क्यूट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में शोएब और दीपिका की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। दरअसल, बाकि स्टार्स की तरह ही शोएब और दीपिका ने दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।

लुक की बात करें तो दीपिका पिंक सूट में ग्लैमरस दिखीं। लाइट मेकअप लुक में दीपिका खूबसूरत लग रही थी। वहीं शोएब सेलिब्रेशन में पठानी सूट में हैंडसम दिखे। कपल ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।

कुछ तस्वीरों में दीपिका पति शोएब और सास संग फुलझड़ी चलाते दिख रही हैं ।फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी।दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा।  काम की बात करें तो दीपिका आखिरी बार 'ससुराल सिमर का 2' में नजर आईं थीं। वहीं शोएब छोटे पर्दे से दूर हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma