Video: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़, बच्चे की पहली झलक आई सामने

7/10/2023 3:08:52 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के घर एक नन्हें से मेहमान की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने 21 जून को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया लेकिन प्रीमैच्योर बेबी होने की वजह से उनके बेटा अब तक एनआईसीयू में था। वहीं आज एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हाल ही में दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम को अस्पताल से अपने बेटे के साथ निकलते हुए दिखा गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ 
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने पहले बच्चे को जन्म के बाद घर ले जाने के लिए बेताब थे लेकिन प्रीमैच्योर होने की वजह से उनके बेटे को एनएसआईयू में रखा गया था। वहीं कुछ दिन पहले ही दीपिका के बेटे को जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद आज एक्ट्रेस को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। इससे पहले शोएब ने भी अपने ब्लॉग में बताया था कि उनका नन्हा सा शहजादा जल्द ही घर आने वाला है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में शोएब अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं वहीं दीपिका पैपराजी को धीरे बोलने के लिए कह रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का चिकनकारी का सूट पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

डिलीवरी के 19 दिन बाद कपल अपने पहले बच्चे को घर ले जाते हुए बेहद खुश लग रहा है। 21 जून 2023 को बेटे के जन्म पर शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। बता दें कि दीपिका और शोएब पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में एक साथ नजर आए थे। यहीं दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई और साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। 

Content Editor

Varsha Yadav