इकलौती ननद की शादी के लिए दीपिका कक्कड़ ने पानी की तरह बहाया पैसा,  दुल्हनिया के लिए बनवा डाले 100 आउटफिट

9/23/2022 12:20:13 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के ससुराल में जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम दुल्हन बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही सबा इब्राहिम ने एक पोस्ट शेयर करके इस बात का ऐलान किया था। शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में फैंस की मुलाकात घर के होने वाले जमाई खालिद मियाज से करवाई थी। परिवार के लोग खालिद मियाज को प्यार से सनी बुलाते हैं।

शोएब इब्राहिम ने फैंस को बताया था कि सबा और खालिद मियाज एक दूसरे को 6 साल से जानते हैं। दोनों लव मैरिज कर रहे हैं। दोनों का परिवार बड़ी ही मुश्किल से इस रिश्ते के लिए माना है। इसी बीच दीपिका कक्कड़ अपनी ननद की शादी की तैयारियों में जुट गई हैं।

इकलौती ननद की शादी में दीपिका कोई भी कमी नहीं छोड़ने वाली हैं। ऐसे में वह पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। दीपिका कक्कड़ ने सबा की शादी के लिए कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। खबरों की मानें तो दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की शादी के लिए एक साथ 100 जोड़ी कपड़े खरीद डाले हैं।

जी हां,सही सुना आपने...। कुछ समय पहले ही दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग शेयर किया है। इस ब्लॉग में दीपिका कपड़ों की खरीददारी करती नजर आ रही है।

इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की पसंद के 100 कपड़े ले डाले। दीपिका कक्कड़ का ननद को लेकर प्यार देखकर फैंस काफी खुश हैं। 

 

गौलतलब है कि दीपिका शादी के बाद अपनी ससुराल के लोगों का बेहद ख्याल रखती हैं। दीपिका ने सबा की शादी की सभी जिम्मेदारियां उठा रखी हैं। दीपिका शादी के हर काम में हाथ बंटा रही हैं। यही वजह है कि फैंस दीपिका कक्कड़ को आइडियल बहू बताते हैं।

Content Writer

Smita Sharma