ईद पर गोल्डन शरारा पहन दीपिका ने ढाया कहर, पति शोएब के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

6/17/2018 1:51:58 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ कुछ महीनों पहले शादी की और इस्लाम कबूला था। शादी के बाद दीपिका अपनी लाइफ बेहद एंजॉय कर रही हैं। वहीं इस्लाम कबूलने के बाद अब दीपिका ईद मनाई।

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में सुनहरे रंग के जोड़े में दीपिका किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही है जबकि शोएब भी बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में दोनों एक साथ ईद मनाते हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि दीपिका ने इसी साल 22 फरवरी को बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से निकाह कर लिया था।

 

Punjab Kesari