भाभी हो तो ऐसी..प्यारी नंनद के लिए दीपिका ने अपने हाथों से बनाया केक, ट्रेन में सेलिब्रेट किया बर्थडे

12/24/2021 11:22:42 AM

मुंबई: 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्हें अक्सर ससुराल वालों के साथ मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में दीपिका अपने शौहर और एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ यूपी के मौदहा शहर पहुंची।

मौदहा में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान दीपिका के साथ उनकी नंनद सबा भी थी। दीपिका ने अपनी फैमिली संग ट्रेन से  मौदहा का सफर तय किया। इस ट्रिप में उन्होंने  ननद का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया।

प्यारी ननंद के लिए दीपिका ने अपने हाथकेक बनाया था। दीपिका ये केक ट्रैन में लेकर आई थीं।

रात के 12 बजते ही सबा ने अपनी भाभी और भाई के साथ केक कट किया। दीपिका सबा को अपने हाथ से केक खिलाती नजर आ रही हैं।

जैसे ही धूप निकली वैसे ही शोएब इब्राहिम छत पर जा पहुंचे। यहां पर शोएब इब्राहिम ने सर्दी की धूप का पूरा मजा लिया।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात शो ससुराल सिमर का के सेट पर हुईं थी। दोस्ती कब प्यार में बदली दीपिका और शोएब को पता ही चला।

दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में भोपाल में शादी कर ली थी। दीपिका ने शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रखा। दोनों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

Content Writer

Smita Sharma