शादी के 5 साल बाद दीपिका कक्कड़-शोएब के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

6/21/2023 12:30:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर बच्चे की किलकारियां गूंज गई हैं। कपल शादी के 5 साल बाद पैरेंट्स बन गए हैं। दीपिका कक्कड़ ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। इस गुड न्यूज के बाद दीपिका-शोएब के फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं और कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

पापा बने शोएब इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा -अल्लामुदिल्लाह, 21 जून 2023 की सुबह हमें बेटे का आशीर्वाद मिला है। ये एक प्री-मैच्योर डिलीवरी थी। हालांकि, घबराने की बात नहीं हैं। सब ठीक है। हमें अपनी दुआओं में रखें।


एक्टर का ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर आ गई। फैंस और स्टार्स कपल की पैरेंट्स बनने की खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

Content Writer

suman prajapati