निकाह के 1 दिन बाद ही सामने आया दीपिका-शोएब की शादी का इतना बड़ा सच, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

2/23/2018 2:12:31 PM

xमुंबई: सीरियल 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने मुस्लिम रीति रिवाजों से शादी की। दोनों की मेहंदी और शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई। अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के मुताबिक दीपिका ने शोएब से शादी के लिए अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल लिया है। शादी के बाद अब उनका नया नाम होगा 'फैजा' होगा। शादी के कार्ड पर भी शोएब के साथ फैजा नाम ही लिखा गया है।

हालांकि इसे लेकर दीपिका या शोएब की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। दीपिका के परिवार वालों ने इस बात से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि दीपिका शादी के बाद भी हिंदू ही रहेंगी।

अब वह दीपिका कक्कड़ नहीं बल्कि दीपिका इब्राहिम होगीं। दीपिका की शादी का ये कार्ड गांव में बांटे गए हैं। इन पर दीपिका का नाम 'फैजा' ल‍िखा हुआ है।वहीं कहा जा रहा है कि ये दोनों हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सात फेरे भी लेंगे।