आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने नेपाली रीति रिवाज से रचाई शादी! दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में सामने आई तस्वीर

4/8/2022 10:48:29 AM

मुंबई. दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार्स हैं। पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों के गाने और फिल्में आते ही हिट हो जाती है। हाल ही में आम्रपाली और निरहुआ ने सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं।


तस्वीर और वीडियो में आम्रपाली रेड साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और दुपट्टे से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं निरहुआ रेड और क्रीम शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ निरहुआ  ने नेपाली टोपी पहनी हुई है। दोनों खूब जच रहे हैं। वीडियो में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर और वीडियो को देख कर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने सच में शादी कर ली है या फिर ये किसी फिल्म के सेट का वीडियो है।

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

बता दें आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब दोनों 'निरहुआ बनल करोड़पति' में नजर आने वाले हैं। ये तस्वीर और वीडियो इस फिल्म के सेट के हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur