7 टांके लगने के बाद ''जख्मी शेर'' की तरह लड़े सतीश कुमार, बॉक्सर का जनून देख निरहुआ बोले-हार के जीतने वाले को...

8/2/2021 12:32:51 PM

मुंबई: टोक्यो ओलंपिक में चाहे भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार अपना क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला हार गए लेकिन उनके जनून ने लोगों का दिल जीत लिया। चोट के बावजूद सतीश ने इस मुकाबले में हिस्सा लिया। 7 टांके लगने के बाद भी रिंग में उतर उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन उज्बेकिस्तान के बाखोदिर जालोलोव का डटकर सामना किया।

जानकारी के लिए बता दें कि ओलिंपिक 2020प्री क्वॉर्टर फाइनल में जमैका के बॉक्सर रिकॉर्डो ब्राउन के खिलाफ मैच में ठुड्डी और दाईं आंख पर गहरा कट लगा था। इसके बाद उन्हें 7 टांके लगाने पड़े। सतीश का क्वॉर्टर फाइनल में उतरना तय नहीं था।

ऐन मौके पर उन्हें मेडिकल टीम ने अंतिम 8 के मुकाबले में उतरने को हरी झंडी दी। 'जख्मी शेर' की तरह लड़े सतीश कुमार का जज्बा देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।  भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ने सतीश कुमार एक असली विजेता कहा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

 

आखिरी दम तक टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने के लिए लड़ाई कर रहे सतीश कुमार की तस्वीर  शेयर कर निरहुआ ने लिखा-'हार कर जीतने वाले को सतीश कुमार कहते हैं, घायल होने के बाद भी भारत के लाल सेना के जवान ओलिंपिक में दहाड़ते रहे सतीश कुमार।' निरहुआ का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

निरहुआ के काम की बात करें तो वह इन दिनों अपने नए प्रोजैक्ट में बिजी हैं। इसके अलावा वह भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे संग अपनी तस्वीरों को को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।

Content Writer

Smita Sharma