It''s a Baby Boy: तीसरी बार मां बनी डिंपी गांगुली, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

7/29/2022 7:57:53 AM

मुंबई: राहुल महाजन की एक्स वाइफ और बिग बाॅस फेम डिंपी गांगुली इस समय सातवें आसमान पर हैं। डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं। बिग बाॅस फेम डिंपी ने 27 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  

PunjabKesari

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। खुद एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। डिंपी गांगुली ने इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट शेयर कर इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया।

 

 

तस्वीर में कपल लिपलाॅक करता दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में एक कार्ड थाम रखा है जिस पर It's a Baby Boy लिखा है। इसके साथ डिंपी ने एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा-'हमने कर दिखाया! एक पूरी तरह से प्राकृतिक बिना मेडिकल हेल्प के जल में जन्म! यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे जागृत, सशक्त लेकिन विनम्र और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मैं अब आंख बंद करके आपको बता सकती हूं कि, सबसे अद्भुत उपहार, जो हमें हमारे जीवन में मिलता है, वह है हमारा शरीर, यदि आप अपने शरीर पर भरोसा करते हैं, तो स्वस्थ रहने के लिए इसका पर्याप्त सम्मान करें। हमारे शरीर चमत्कार कर सकते हैं! मेरे पिछले दो बेबी भी नार्मल हुए थे, लेकिन मुझे नहीं लगता था कि, मुझमें पूरी तरह से बिना दवाई के इसे करने की क्षमता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimpy (@dimpy_g)

 

 

हालांकि, मुझे कम ही पता था कि, जब आप अपना दिमाग लगाते हैं, तो भीतर से जो ताकत आती है, वह पहाड़ों को हिला सकती है, एक छोटे बच्चे को जन्म देना तो दूर की बात है! हम अपने बेटे को सुरक्षित पहुंचाने के लिए अपनी बर्थिंग टीम @hmsmirdifhospital को धन्यवाद नहीं दे सकते। इस अनुभव ने मेरे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है और मैं इससे अधिक अद्भुत व सहायक साथी के लिए नहीं कह सकती थी। डैडी @acidxxx वास्तव में हमारे लिए आए। मैं इसे तुम्हारे बिना नहीं कर सकती थी। हम अपने नए छोटे आनंद के बंडल से बहुत प्यार करते हैं! ऋशान गांगुली रॉय का परिचय। जन्म 27.07.2022।''

PunjabKesari

21 मार्च 2022 को डिंपी गांगुली ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और नोट के जरिए साझा की थी। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की थी। फोटो में डिंपी ने अपने बेटे को गोद में ले रखा था, जबकि उनकी बेटी अपनी मां के बेबी बंप पर किस करती हुई नजर आ रही थीं। फ्लोरल ड्रेस में डिंपी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की खुशी साफ दिखाई दे रही थीं। इस प्यारी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी प्रेग्नेंसी की एक्साइटमेंट को जाहिर किया था।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो डिंपी गांगुली ने साल 2010 में राहुल महाजन के साथ शादी की थी। डिंपी ने राहुल महाजन के स्वयंवर शो में हिस्सा लिया था। साल 2013 में डिंपी राहुल महाजन से अलग हो गई थीं। उन्होंने राहुल पर घरेलू हिंसा और मारपीट का भी आरोप लगाया था।  तलाक के बाद डिंपी ने 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली। रोहित रॉय दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। डिंपी पति रोहित रॉय के साथ दुबई में ही रहती हैं। 2016 में दोनों बेटी रेआना और 2020 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। अब तीसरे बच्चे के साथ एक्ट्रेस का परिवार पूरा हो गया है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो डिंपी गांगुली बिग बॉस के आठवें सीजन का हिस्सा रही थीं। वह इस सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री शामिल हुई थीं। बिग बॉस के अलावा डिंपी टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ये रिश्ता क्या कहलाता है और नच बलिए के सीजन 5 की भी कंटेस्टेंट रही हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News