80 साल की उम्र में डिंपल की मां का निधन, हिंदुजा हॉस्पिटल में दिखे अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना

12/1/2019 8:57:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का  निधन हो गया है। उन्होंने 80 की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। डिंपल की मां बीते कुछ दिनों पहले ही सांस में तकलीफ होने के कारण मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। इसके साथ ही उन्हें और भी कई दिक्कतें थीं जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

बता दें कि हाल ही में डिम्पल कापड़िया की बेटी ट्विंकल और अक्षय कुमार और अन्य रिश्तेदारों को कई दफा हिंदूजा अस्पताल के बाहर देखा गया था।

ऐसे में खुद डिम्पल कापड़िया के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। जिसके बाद खुद डिम्पल ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

कुछ दिन पहले ही बेट्टी दामाद अक्षय कुमार नातिन ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं। हाल ही बेट्टी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

Smita Sharma