फिल्म बॉबी में इस वजह से अपने हाथों को बार-बार छिपा रही थी राजेश खन्ना की पत्नी डिम्पल कपाड़िया

12/30/2017 11:26:08 AM

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का कल जन्मदिन था। गुजरे जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना चाहें अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका जन्म 29 दिसम्बर 1942 को अमृतसर में हुआ। वह एक्टर के साथ निर्देशक व निर्माता भी थे।

उन्होंने अपने करियर में 180 फिल्मों और 163 फीचर फिल्मों में काम किया। आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनकी और पत्नी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) से जुड़ा एक किस्सा बताएंगे। डिम्पल कपाडिया अपनी पहली फिल्म बॉबी (Film Bobby) से रातों-रात स्टार बन गई थीं। लेकिन इसी फिल्म के साथ डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी का किस्सा भी जुड़ा हुआ है।

बता दें कि 1973 में बॉबी की शूटिंग के दौरान सुपर स्टार राजेश खन्ना ने डिम्पल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। अचानक आए इस प्रपोजल को डिम्पल ठुकरा नहीं सकी और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन इस शादी के कारण डायरेक्टर राज कपूर को बॉबी की शूटिंग में दिक्कतें आईं थीं। फिल्म के एक गाने में डिम्पल बार-बार अपने हाथ छिपाने रही थी।

खबरों की मानें तो इसका कारण था उनके हाथ में लगी मेहंदी..जो उन्होंने शादी के लिए लगाई थी। वहीं राज कपूर को राजेश खन्ना ने भी काफी परेशान किया। दरअसल, राजेश, शूटिंग के दौरान डिम्पल को लेकर अचानक गायब हो जाते थे।

वो राज कपूर घंटों इंतजार करते रहते थे। बॉबी तो हिट हो गई, लेकिन राजेश के ऐतराज करने पर डिम्पल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। राजेश खन्ना से अलग होने के बाद 1984 में फिल्म जख्मी शेर से दोबारा वापसी की और 1985 में आई सागर फिल्म में ऋषि-डिम्पल की जोड़ी फिर धूम मचा दी।

 

Konika