दिलजीत ने साधा कंगना-पायल पर निशाना,कहा-कोई भाव मत दो अपने आप भौंककर चुप हो जाएंगी
12/19/2020 1:46:09 PM

मुंबई: किसान आंदोलन को लेकर दिलजीत दोसांझ आए दिन ट्वीट करते रहते हैं। इसी सिलसिले में उनकी एक्ट्रेस कंगना रनौत संग जमकर बहस हुई। हाल ही में एक बार दिलजीत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कंगना और पायरल रोहतगी पर निशाना साधा। हालांकि इस वीडियो में कंगना का चेहरा नहीं दिख रहा बल्कि उनकी आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो में दिलजीत कंगना और पायल की बातों पर हंस रहे हैं।
सामने आए वीडियो में दिलजीत कहते हैं-'मैंने आपसे एक बात शेयर करनी हैं। यहां 2-3 ऐसी हैं जो सुबह से लेकर शाम तक अगर मेरा नाम ना लें तो उनको रोटी हजम नहीं होती। जैसे डाॅक्टर 2 गोलियां सुबह और 2 गोलियां रात को नहीं बताया वैसे ही लगता है कि वो 2-3 ऐसी है जब तक वो मेरा नाम ना लें उनको रोटी नहीं हजम होती। एक की तो आवाज ही इतनी बुरी है। कोई किसी को भाव ना दो अपने आप भौंककर चुप हो जाएंगी।'
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मित्रां दा नाम बल्ड प्रेशर दी गोली वरगा इक वारी गल जावे ...फेर कित्थे हटदा।' दिलजीत का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि कंगना ने ट्वीट कर किसान आंदोलन में शामिल हुईं बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुईं बिलकिस दादी बताया था। इनता ही नहीं उन्होंने काहा था कि वे 100 रुपए लेकर आंदोलन में शामिल हुईं हैं। हालांकि ट्रोल होने के बाद कंगना ने ट्वीट डिलीट कर दिया। कंगना के इसी ट्वीट को लेकर दिलजीत दोसांझ उन पर भड़के थे। कंगना ने भी दिलजीत को करारा जवाब दिया।
Ek Funny Gal Share Karni c 😂
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 19, 2020
Mitran Da Naam BLOOD PRESSURE Di Goli Varga Ek Vaari Lagg Jave.. Fer kithey hatda..
Tera ni Kasoor... 🤣 pic.twitter.com/5fMyn2oGoB