पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी आगे से बढ़ रही है : दिलजीत दोसांझ

5/22/2019 1:44:07 AM

मुंबईः बॉलीवुड के साथ साथ पॉलीवुड में भी दर्शकों का रुजान बढ़ने लगा है। पॉलीवुड भी फिल्म उद्योग में काफी ऊपर आ गया है। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का मानना है कि पिछले सात सालों में उनका फिल्म उद्योग, सामग्री और दर्शकों के लिहाज से बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। पंजाबी मनोरंजन जगत में बड़े नामों में से एक माने जाने वाले 35 वर्षीय एक्टर ने पंजाबी फिल्म जगत के बढ़ोतरी का श्रेय विदेशी दर्शकों को दिया है। 

दिलजीत ने  कहा, ‘‘पंजाबी फिल्म जगत पिछले सात-आठ सालों में बहुत तेजी से बढ़ी है और सामग्री एवं दुनिया भर में अपने दर्शकों तक पहुंच बनाने के मामले में नयी ऊंचाईयों को छुआ है और यह एक बड़ी चीज है। मैं उम्मीद करता हूं कि पंजाबी फिल्म जगत इस सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ती रहेगी।''

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर भारत में पंजाबी फिल्मों के लिए हमारे पास ना केवल अच्छे दर्शक हैं, बल्कि हम मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर, आदि जैसे अन्य स्थानों में भी आगे बढ़ रहे हैं। विदेशी दर्शक हमेशा हमारे लिए अच्छा रहे हैं। उनके बिना हम पंजाबी सिनेमा को इतनी ऊंचाइयों पर नहीं ले जा सकते थे।'' 

Pawan Insha