ICU से बाहर आई सायरा बानो, डॉक्टर्स को नहीं दी एंजियोग्राफी करने की इजाजत

9/5/2021 10:16:26 AM

मुंबई. दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। सायरा काफी दिनों से हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती है। ज्यादा तबीयत खराब होने पर सायरा को आईसीयू में एडमिट किया गया था। हालांकि अब सायरा आईसीयू से बाहर आ चुकी है और उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। सायरा डॉक्टरों को एंजियोग्राफी नहीं करने दे रही हैं। दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही सायरा बानो डिप्रेशन से जूझ रही हैं। हाल ही में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ नितिन गोखले से सायरा बानो के बारे में खास बातचीत की है।


डॉ गोखले ने कहा- 'सायराजी दिलीप कुमार की मौत के बाद से डिप्रेशन से जूझ रही हैं। वह एंजियोग्राफी करवाने से मना कर रही हैं। डॉक्टर गोखले के मुताबिक एंजियोग्राफी तब ही कर सकते हैं जब हम उनकी डायबिटीज कंट्रोल कर लेंगे।'

डॉ गोखले ने यह भी खुलासा किया कि सायरा को अब आईसीयू से एक रूम के अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। वह पहले से ठीक हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur