कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखकर दिलीप कुमार ने किया ट्वीट, मांगी सभी के ठीक होने की दुआएं

4/23/2021 11:49:59 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। ये वायरस अब तक कई लोगों की जान ले चुका है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर दिलीप कुमार ने कोरोना के हालातों को देखते हुए ट्वीट किया है।


दिलीप ने सभी के ठीक होने के लिए दुआएं की है। एक्टर ने लिखा- 'सभी के लिए दुआएं।' फैंस इस ट्वीट को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।


बता दें दिलीप ज्यादा उम्र होने के कारण घर से बाहर कम ही निकलते हैं। एक्टर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। दिलीप तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur