Final Goodbye: दिलीप कुमार,सिद्धार्थ से लेकर टीवी के ''रावण'' समेत ये स्टार्स हुए आंखों से ओझल, इंडस्ट्री के लिए काल साबित हुआ साल 2021

12/25/2021 2:07:30 PM

मुंबई: जैसा कि कहा जाता है जीवन क्षणभंगुर है। लोग जन्म लेते हैं,अपनी जिंदगी जीते हैं और चुपचाप इस दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। जहां कुछ लोग लंबी आयु तक जीते हैं। वहीं कुछ जल्द ही दुनिया को अलविदा कह जाते हैं। साल 2020 की तरह ये 2021 भी बी-टाउन इंडस्ट्री के लिए एक काल की तरह साबित हुआ। पिछले साल यानी 2020 में सुशांत सिंह राजपूत, वाजिद खान, सरोज खान जैसी कई अहम लोगों ने दुनिया से मुंह मोड़ लिया था. ठीक उसी तरह साल 2021 ने भी हमें कई ज़ख्म दिए हैं जिनकी चुभन हर सदी में महसूस होगी। बॉलीवुड ने  इस साल भी अपने कई उबरते स्टार्स खोए। इस लिस्ट में देखिए वो स्टार्स  जिन्होनें साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया।


 

राजीव कपूर 

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया। इंडस्ट्री के शौमैन राज कपूर के बेटे 58 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह गए। राजीव कपूर रणधीर कपूर और दिवंगत ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें चिंपू नाम से जाना जाता है। राजीव ने 1985 की ब्लॉकबस्टर 'राम तेरी गंगा मैली' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ  मंदाकिनी थी। 

अमित मिस्त्री 

'तेनाली रामा' जैसे शो और 'क्या कहना', 'एक चालीस की लास्ट लोकल, 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अमित मिस्त्री का 23 अप्रैल को 47 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

 

श्रवण राठौड़

नदीम-श्रवण संगीतकार जोड़ी के श्रवण राठौड़ का 23 अप्रैल को 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन COVID-19 के चलते हुआ। 

 

राज कौशल

बाॅलीवुड एक्ट्रेस  मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज कौशल 49 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। पति के अचानक हुए निधन ने मंदिरा को अंदर से तोड़ गिया। मंदिरा ने रूढ़ियों को तोड़ते हुए राज का अंतिम संस्कार किया। 


दिलीप कुमार

बाॅलीवुड के ट्रेजिडी किंग यूसुफ खान यानि एक्टर दिलीप कुमार 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली थी। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। 5 दशकों से दिलीप कुमार का चार्म बॉलीवुड में चलता आया है।


 

 

सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बाॅस 13 के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हर किसी की आंखों में आंसू दे गया। सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। अपनी मां के इकलौते बेटे और 2 बहनों के अकेले भाई सिद्धार्थ का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने हर किसी को झटका दे दिया था। वहीं उनकी दोस्त शहनाज गिल भी सिद्धार्थ के निधन से सदमे में चली गईं थीं। 

 

सुरेखा सिकरी

सुरेखा सिकरी वह एक्ट्रेस थी जिसे  नेशनल अवार्ड जैसा सम्मान मिला..दादी सा का दर्जा मिला..लेकिन शायद जिंदगी का सफर बस इतना ही था। 16 जुलाई को दादीसा उर्फ सुरेखा सिकरी ने 75 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। वह अपने आखिरी वक्त तक काम करती रहीं।

अनुपम श्याम

टीवी इंडस्ट्री में अपने खौफनाक अंदाज से लोगों को अपना कायल बनाने वालेसज्जन सिंह यानि अनुपम श्याम ने भी साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन 8 जुलाई को 63 की उम्र में निधन हुआ। इनका दबदबा और इनके बोलने का अंदाज सबसे हटके था।

घनश्याम नायक

नट्टू काका यानि घनश्याम नायक इस साल 3 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह गए। 77 साल के घनश्याम नायक कैंसर से जंग हारे। 

अरविंद त्रिवेदी

टीवी के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी 6 अक्टूबर को 82 की उम्र में दुनिया से चल बसे। उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुए। 

 

पुनीत राजकुमार

'पावर' और 'युवरत्ना' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उस समय वह 46 वर्ष के थे।
 

Content Writer

Smita Sharma