आज अस्पताल से डिस्‍चार्ज होंगे दिलीप कुमार, तबीयत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने दी घर जाने की इजाजत

6/11/2021 12:08:04 PM

मुंबई. एक्टर दिलीप कुमार को रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके चलते एक्टर को मुंबई में खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप के फेफड़ों में पानी भर गया था। एक्टर को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। दिलीप के फेफड़ों से पानी निकाल दिया गया है। अब एक्टर की तबीयत ठीक है। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएंगी। एक्टर अब घर लौट रहे हैं।


दिलीप को अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्‍लुरल एस्‍प‍िरेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। इस प्रक्रिया के जरिए उनके फेफड़े और छाती की दीवार के बीच की जगह में एक छोटी सूई और ट्यूब डाली गई और फेफड़े के आसपास जमा हुए तरल पदार्थ को हटाया गया। डॉक्‍टर जलील पारकर बताया था- बुधवार को दो बजे दिन में उनके बाएं फेफड़े में जमा 350 मिली लीटर पानी को हटाया गया। दिलीप साहब का ऑक्‍स‍ीजन लेवल भी अब 100 फीसद है। 


दिपील को डिस्चार्ज करने को लेकर डॉक्‍टर जलील पारकर ने कहा- उन्हें शुक्रवार सुबह यानी आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इससे पहले खबर थी कि एक्टर गुरुवार को डिस्चार्ज होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब डॉक्टर के मुताबिक उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 


बता दें अस्पताल से दिलीप की तस्वीर भी सामने आई थी। जिसमें एक्टर की पत्नी सायरा बानो उनका ख्याल रखती नजर आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद दिलीप के निधन की खबरें भी सामने आई थी। जिसे सायरा ने झूठा करार दिया था और कहा था- 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'

Content Writer

Parminder Kaur