राहतः अस्पताल से डिस्चार्ज हुए दिलीप कुमार, पत्नी सायरा बानो ने प्रार्थनाओं के लिए जताया फैंस का आभार

6/11/2021 1:54:49 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ के होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका मुंबई में हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि राहत की बात ये है कि अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह ठीक होकर घर लौट गए हैं।


बता दें, दिलीप के फेफड़ों में पानी भर गया था। अस्पताल में एक्टर को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। दिलीप के फेफड़ों से पानी निकाल दिया गया है। अब उनकी तबीयत ठीक है। 

PunjabKesari


अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी खुद दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से गई है। ट्वीट में लिखा- आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों  का असिमित प्यार और स्नेह, हमेशा साहब के दिल को छू जाता है - फैसल फारुकी। दिलीप कुमार के फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।  


वहीं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने मीडिया से बातचीत को दौरान फैंस की प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार जताया और कहा कि हम बहुत खुश हैं। उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकाल दिया गया है। वह अब घर जा रहे हैं। हम सभी फैंस को धन्यवाद देते हैं।

 


बता दें, दिलीप को अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्‍लुरल एस्‍प‍िरेशन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। इस प्रक्रिया के जरिए उनके फेफड़े और छाती की दीवार के बीच की जगह में एक छोटी सूई और ट्यूब डाली गई और फेफड़े के आसपास जमा हुए तरल पदार्थ को हटाया गया। डॉक्टर नितिन गोखले और डॉ. जलील पारकर की देखरेख में ये सर्जरी की गई।

 
डॉक्‍टर जलील पारकर बताया था- बुधवार को दो बजे दिन में उनके बाएं फेफड़े में जमा 350 मिली लीटर पानी को हटाया गया। दिलीप साहब का ऑक्‍स‍ीजन लेवल भी अब 100 फीसद है। 


 

 

 

 

 


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News