अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर बोले- 3 द‍िन तक चलेगा इलाज

9/5/2018 7:43:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार की हाल ही में अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

वहीं दिलीप कुमार के फैमिली डॉक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि वो रूटीन चैकअप के लिए हर साल लीलावती आते हैं. हम ये चैकअप हर साल करते हैं। बार बार घर से आने जाने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वो अगले दो-तीन दिन तक अस्पताल में ही रहेंगे। जब रिपोर्ट्स आ जाएंगी और डॉक्टर्स उन्हें देख लेंगे उसके बाद वो वापस चले जाएंगे। अब उनके सीने में दर्द नहीं है। उन्हें खांसी की दिक्कत है जिसकी जांच चल रही है। उनकी हालत स्थिर है। 

ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप की तबीयत बीते कुछ वर्षों से ठीक नहीं चल रही है। इससे पहले भी दिलीप कुमार को अगस्त के पहले वीक में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी।

बता दें कि देवदास, मुगल-ए-आज़म जैसी सदाबहार फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले दिलीप कुमार आखिरी बार 'किला' में नजर आए थे। उनको 2015 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। 

 

 

Neha