It's a Baby Boy:  मां बनीं 'दिल दोस्‍ती डांस' फेम वृंदा दावड़ा, खूबसूरत अंदाज में शेयर की खुशखबरी

7/2/2021 1:02:38 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इस साल कई हसीनाओं के घर किलकारी गूंजी। हाल ही में सिंगर श्रेया घोषाल, हर्षदीप कौर, नीति मोहन, टीवी एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी। वहीं बुधवार को लीजा हेडन तीसरी बार मां बनीं। उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इसी बीच अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है।  ये हसीना और कोई नहीं बल्कि 'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दौड़ा है।

वृंदा दावड़ा एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज को शेयर किया। उन्होंने एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वृंदा और उनके पति नजर आ रहे हैं। कपल बैलून फोड़ते दिख रहे हैं और उसके अंदर से ब्लू कलर के के छोटे-छोटे पेपर और बैलून निकलते दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VRINDA DAWDA MEHTA (@vrindadawda90)

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए वृंदा दौड़ा ने लिखा-'Week 40 : June 30’ 2021. मेरी ड्यू डेट। अब इंतजार खत्म हुआ। हमने नन्हें मेहमान का स्वागत किया। जिस वक्त हमने बेबी को देखा, तो जीवन समझ में आया।  उन्होंने आगे लिखा जाहिर है हम बच्चे के जेंडर के बारे में नहीं जानते थे, इसलिए हमने इसे कुछ समय पहले ब्लू और पिंक दोनों कलर में शूट किया।'

एक्ट्रेस ने अपना प्रेग्नेंसी फेज खूब एंजॉय किया। उन्होंने काफी फोटोशूट भी कराए थे। पिछले महीने एक्ट्रेस का बेबी शावर था। बता दें कि वृंदा ने 24 दिसंबर साल 2016 को  लॉन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड Bhavin Mehta से शादी की शादी के बाद वो छोटे पर्दे से गायब हो गईं। उन्हें शो दिल दोस्ती डांस में तानी के रोल से खूब पॉप्‍युलैरिटी मिली है।

 

Content Writer

Smita Sharma