स्माइल इतनी अलग क्यों लग रही.. लिप फिलर्स कराए हैं..लेटेस्ट तस्वीरों में ''धक-धक गर्ल'' माधुरी दीक्षित का चेहरा देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज

8/6/2022 1:07:51 PM

मुंबई: 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित 90 के दशक के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। माधुरी उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद फैशनेबल और स्टाइलिश हैं। माधुरी ज्यादातर इंडियन विअर ही कैरी करती हैं। माधुरी का साड़ी लुक तो हमेशा ही चर्चा में रहता है। फैंस माधुरी के हर लुक को काफी पसंद करते हैं लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपने लुक्स के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, माधुरी को हाल ही में झलक दिखला जा 10 के सेट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही माधुरी लोगों के निशाने पर हैं। लुक की बात माधुरी पिंक कलर की साड़ी में  हमेशा की तरह काफी खूबूसरत लग रही हैं।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था। माधुरी जैसे ही अपनी वैनिटी से बाहर आईं और मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज देने लगीं तो उन्हें देखकर सब हैरान हो गए। माधुरी की तस्वीरें देख यूजर्स एक्ट्रेस की स्माइल, उनके लिप्स पर  कमेंट कर रहे हैं।कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। 

कोई कह रहा है कि उनकी स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है तो कुछ का कहना उन्होंने लिप फिलर्स कराए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उनकी स्माइल इतनी अलग क्यों लग रही है? वहीं एक अन्य ने लिखा- ये फिलर्स बहुत बुरे लग रहे हैं। एक अन्य नेटिजन ने लिखा- माधुरी ने अपने होंठों पर कुछ कराया है  वह नेचुरल नहीं लग रही हैं। एक ने तो एक्ट्रेस को 'बनावटी' ही बता दिया।

काम की बात करें तो माधुरी वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आईं जो इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फेम गेम में माधुरी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो माधुरी जल्द ही शो 'झलक दिखला जा 10' में बतौर जज नजर आने वाली हैं।शो में शामिल होने वालों में हरभजन सिंह, टोनी कक्कड़, सुमित व्यास और अली असगर के नाम सामने आए हैं हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Content Writer

Smita Sharma