कंधे पर शाॅल और माथे पर तिलक...अयोध्या पहुंचे KGF स्टार यश, राम मंदिर निर्माण के लिए दान किए 50 करोड़! जानिए वायरल तस्वीर का सच

8/31/2022 11:43:48 AM

मुंबई: एक्टर यश साउथ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उनकी फिल्म 'केजीएफ चेप्टर 2' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब हिंदी बेल्ट में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस बेसब्र होकर उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यश कंधे पर केसरिया शॉल, माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

दावा किया जा रहा है कि यश अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि यश ने यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए दान दिए हैं।  हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई कुछ और है ये पोस्ट फेक है।

PunjabKesari

पड़ताल की शुरुआत में हमने इस फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें यह तस्वीर कई मीडिया वेबसाइट पर खबर के साथ मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की 11 अप्रैल 2022 की यह तस्वीर आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर की है जहां यश फिल्म KGF-2 की रिलीज से पहले भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे।

PunjabKesari

इसके साथ ही हमने यश की तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे से जुड़े की-वर्ड्स भी सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें यश के अयोध्या जाने या राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की कोई भी खबर किसी भी मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं मिली।

PunjabKesari

गौरतलब है कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी। वो कई टीवी सीरीज में नजर आए। इसके बाद 2007 में Jambada Hudugi फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। उनकी कई फिल्में हिट तो कई फ्लॉप रहीं लेकिन 2018 में आई KGF जबरदस्त सक्सेस दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News