मन्नत में ऋतिक बनाएंगे नया आशीयाना: गर्लफ्रेंड सबा संग लिव इन में रहेंगे एक्टर ! खर्च कर डाले 100 करोड़

11/19/2022 10:10:22 AM

मुंबई: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानि एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऋतिक रोशन  पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर वेकेशन, डिनर डेट के दौरान स्पाॅट किया जाता है। इवेंट्स पर भी दोनों हाथों में हाथ डाले एंट्री लेते नजर आते हैं। करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में ऋतिक और सबा, साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

कुछ दिनों पहले ही ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब इनके रिलेशनशिप में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। खबर है कि ऋतिक सबा के साथ लिव-इन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं।

एक इंग्लिश वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक  ऋतिक रोशन और सबा आजाद, पिछले कुछ समय से साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्र ने बताया-'दोनों मुंबई स्थित अपार्टमेंट मन्नत में साथ रहने का सोच-विचार कर रहे हैं। बिल्डिंग की टॉप दो फ्लोर्स अभी रेनोवेट हो रही हैं। कपल जल्द ही इन दोनों फ्लोर्स पर शिफ्ट करेगा। 


100 करोड़ में खरीदे दो अपार्टमेंट

कुछ समय पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन ने करीब 100 करोड़ रुपए दो अपार्टमेंट्स पर लगाए हैं। ये अपार्टमेंट तीन फ्लोर में बना है। इसमें से दो टॉप फ्लोर्स ऋतिक रोशन ने 97.50 करोड़ में खरीदे थे। 

सी के व्यू के साथ ऐसा होगा नया घर

जिस अपार्टमेंट में ये स्टार कपल शिफ्ट होने जा रहा है वहां से अरब सागर का खूबसूरत व्यू मिलता है। इस अपार्टमेंट के एरिया की बात करें तो ये 38000 स्क्वेयर फीट है। एक्टर ने जो ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट ऋतिक ने खरीदे थे, वह 15 और 16वीं फ्लोर पर स्थित है। 15वीं फ्लोर का अपार्टमेंट ऋतिक ने 67.50 करोड़ में खरीदा था और 16वीं फ्लोर 30 करोड़ में खरीदा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग में बिजी हैं।  दोनों की पहली बार ऑनस्क्रीन जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं। यह थिएटर्स में 25 जनवरी, 2024 में रिलीज होगी। 


 

Content Writer

Smita Sharma