DID के कंटेस्टेंट बिकी दास का हुआ एक्‍सीडेंट, हादसे में टूटी पसलियां, अन्‍य जगहों पर भी गंभीर चोट

6/6/2021 10:40:19 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी मशहूर डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 4' के कंटेस्‍टेंट बिकी दास का शुक्रवार रात एक्‍सीडेंट हो गया है। सड़क पर चलते दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में उनकी पसलियां टूट गई हैं, जबकि कई अन्‍य जगहों पर भी काफी चोट आई है। 


रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जून की रात बिकी फू़ड डिलिवरी ऑर्डर के काम से ही जा रहे थे कि सड़क पर उनकी एक दूसरी बाइक से टक्‍कर हो गई। बिकी दास जोधपुर पार्क से रानीकुथी की ओर जा रहे थे, जब उनके साथ यह हादसा हुआ। फिलहाल वह कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

 


बिकी की पत्‍नी संगीता ने 5 जून को इस बाबत लेक पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें, बिकी दास कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण पिछले काफी समय से आर्थ‍िक तंगी से जूझ रहे हैं। मजबूरी में वह फूड डिलिवरी बॉय का काम कर रहे हैं। 
काम की बात करें तो साल 2014 में बिकी ने 'डांस इंडिया डांस' सीजन 4 में हिस्‍सा लिया था। वह शो के सेकेंड रनर-अप रहे थे। वह 'सुपर डांसर' शो में ही एक डांस मेंटॉर के रूप में नजर आए थे। लॉकडाउन के कारण बिकी से उनका काम छूट गया था और वह स्‍टेज से दूर हो गए थे।

  

Content Writer

suman prajapati