बेबीमून: इटली में पति संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं Mom To Be आलिया, तस्वीर में 'कपूर बहू' का दिखा ''प्रेग्नेसी ग्लो'

8/10/2022 12:45:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आजकल अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक तरफ जहां वह अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

वहीं दूसरी तरफ आलिया इस साल दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रही हैं। ऐसे में आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। बीते दिनों ही आलिया काम से ब्रेक लेकर पति रणबीर कपूर के साथ बेबीमून मनाने के लिए पर गई हैं। अब आलिया ने अपने इस बेबीमून से खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

आलिया ने जो तस्वीर शेयर की है वो एक सेल्फी हैं। सामने आई इस तस्वीर में एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। यह तस्वीर देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया कि वह पति रणबीर संग कहां समय बिता रही हैं लेकिन  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने यह राज सबके सामने खोल दिया। दरअसल, आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने बताया कि आलिया इन दिनों कहां है।

 

सोनम ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मैं भी अपने बेबीमून के लिए वहीं गई थी। यह सच में बेहद मजेदार है, मजे करो।' सोनम के इस कमेंट से यह साफ हो गया कि आलिया इन दिनों इटली में हैं,क्योंकि सोनम कपूर भी अपने बेबीमून के लिए इटली ही गई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया ने इन तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं इस धूप की चमक के लिए। धन्यवाद इतने प्यार के लिए मेरे प्यारों।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ‘डार्लिंग्स’ में नजर आई हैं। इसके अलावा बहुत जल्द पति रणबीर के साथ वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। आलिया रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखेंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में खत्म की थी। उनके खाते में फरहान अख्तर की जी ले जरा भी है। इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma