Video: प्रेग्नेंसी पीरियड में दीया मिर्जा का वर्कआउट, ऐसे रख रहीं हैं होने वाले बच्चे ख्याल
4/9/2021 11:33:25 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। बीते ही दिनों उन्होंने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी, जिसके बाद से वह लगातार में बनीं हुई हैं। ऐसे समय में एक्ट्रेस अपना और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रही हैं। इसी बीच उनका बेबी बंप के साथ वर्कआउट करते का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दीया अपनी बिल्डिंग की छत पर नजर आ रही हैं। इस दौरान दीया वह ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहने वर्कआउट और योगा करती दिखाई दे रही हैं। दीया के साथ एक प्रोफेशनल इंस्ट्रक्टर भी नजर आ रहा है, जो उन्हें दिशा निर्देश दे रहा है। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में दीया प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद बेबी बंप के साथ पहली बार मीडिया के सामने नजर आई थीं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को बॉलीवुड के फैमस फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था। इस दौरान दीया व्हाइट टॉप और ग्रे कारगो में दिखाई दीं। उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेस पर मास्क लगा रखा था। दीया पैपराजी को देखकर ना सिर्फ रुकीं बल्कि कैमरे के सामने पोज भी दिया। इस दौरान उनके बेबी बंप के साथ ही उनके चेहरे पर ग्लो साफ नजर आया था।
बता दें दीया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी मालदीव से एक हफ्ते पहले फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने रेड आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए की एक तस्वीर शेयर की थी। लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुन फैंस हैरान रह गए थे और कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी करने लगे थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया था।
जानकारी की लिए बता दें, दीया ने इसी साल 1 फरवरी को बिजनसमैन वैभव रेखी से शादी रचाई है। दोनों की ये दूसरी शादी है। कपल अपनी दूसरी शादी में एक-दूसरे के साथ बेहद खुश है।