PICS: रैंप पर दिया मिर्जा का जलवा, इस खास ड्रेस में बिखेरे हुस्न के जलवे

3/24/2019 11:24:10 AM

मुंबई: शनिवार रात को मुंबई में 'टाइम्स फैशन शो' का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक मुंबई के सेंट रेजिस होटेल में चल रहा है।

बॉम्बे फैशन वीक की शुरुआत बेहद खूबसूरत कलेक्शन के साथ शुरू हुई, जिसमें मॉडल्स और एक्ट्रेस ने व्हाइट, क्रीम, ब्लैक, के अलावा कई ड्रेसेस में जलवे बिखेरे।

इस फैशन शो में कई स्टार्स ने शिरकत की। स्टार्स Ancestry ब्रांड के लिए रैंप पर उतरे। टीवी और बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक स्प्रिंग/समर 2019 में दूसरे दिन रैंप वॉक किया।

लेकिन जब रैंप पर दिया मिर्जा उतरीं तो उन्होंने अपने कातिलाना अंदाज से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने शानदार अंदाज में वॉक किया। 

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के 2 दिन 'सेक्रेड फॉरेस्ट' ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन को प्रेजेंट किया।साहिल संगा के साथ शादी के बाद भले ही दिया ने फिल्में करना छोड़ दिया हो लेकिन फैशन के मामले में वो अभी भी किसी से कम नहीं है।

इस दौरान दिया क्रीम कलर की बेल्ट वाली ड्रेस में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

ड्रेस के साथ स्ट्रेट हेयर, सिल्वर ईयरिंग्स और मिनिमल मेकअप उनके उनको परफेक्ट लुक दे रहा था। रैंप पर दिया के खूबसूरती का जलवा आज भी बरकरार है। 



 

Neha