Pics: सिंपल अंदाज में स्पॉट हुई दिया मिर्जा, मुस्कुराते हुए दिए पोज
7/2/2019 1:50:34 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा काफी समय से फिल्मों से दूर थी। हाल ही में दिया को वेब सीरीज 'काफिर' में देखा गया। वहीं दिया अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में दिया को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने डेनिम प्लाजो जीन के साथ कलरफुल टॉप पहना था। इस अंदाज में वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इस सिंपल लुक में दिया काफी जच रही थी। यहां दिया ने मीडिया को कई पोज दिए। बता दें कि आखिरी बार दिया को फिल्म 'संजू' में देखा गया था। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं दिया अब वेब सीरीज 'काफिर' में नजर आई।