Cutie Pie:दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा,काउच पर बैठे अव्यान की क्यूटनेस पर फैंस ही नहीं स्टार्स भी हुए फिदा

3/12/2022 12:01:52 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा बीते साल मई में प्यारे से बेटे की मां बनी थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम अव्यान आजाद राठी रखा। दीया अक्सर अपने लाडले संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने कभी अव्यान का पूरा चेहरा नहीं दिखाया था।

वहीं अब दीया मिर्जा ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार बेटे अव्यान की सोलो पिक्चर शेयर की है, जिसके बाद बॉलीवुड सिलेब्स और फैंस उस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

शेयर की तस्वीर में अव्यान सोफे पर बैठे हुए हैं और गालों पर उंगली रखकर पोज देते हुए बहुत क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दीया ने कैप्शन में लिखा- एक नया मील का पत्थर, ढेर सारा प्यार। हमेशा हमारे होने के लिए धन्यवाद। फोटो बाॅय मी। बेबी बाॅय अस  @vaibhav.rekhi। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

जैसी ही एक्ट्रेस ने ये तस्वीर शेयर फैंस अव्यान की क्यूटनेस पर फिदा हो गए। फैंस ही नहीं स्टार्स ने भी अव्यान की तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया। नई-नई मां बनी प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा- 'हैलो बेबी।'

 

 

वहीं करीना कपूर ने बेबी को आशीर्वाद दिया है। अमृता अरोड़ा, नेहा धूपिया, बिपाशा बसु, प्रीति जिंटा और लारा दत्ता सहित अन्य स्टार्स ने भी खूब प्यार बरसाया है।

गौरतबल है कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी की शादी पिछले साल फरवरी महीने में हुई थी। दीया और वैभव दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। वैभव की पहली शादी से एक बेटी भी है। दीया की अपनी सौतेली बेटी संग जबरदस्त बाॅन्डिंग हैं। वहीं 14 मई 2021 को दीया और वैभव के घर एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। महीनों बाद ऐक्ट्रस ने अपने बेटे की खबर सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लंबे-चौड़े पोस्ट में ये भी बताया था कि अव्यान प्री-मेच्योर था।
 

Content Writer

Smita Sharma