World Earth Day पर दीया, प्रज्ञा और मनीष पॉल ने लोगों को दिया बड़ा संदेश, हाथों में गलव्स पहन समंदर तट की सफाई में जुटे स्टार्स

4/22/2022 12:06:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज विश्व भर में पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश की जानी-मानी हस्तियां अपने नए-नए आईडिया और अभियानों के जरिए लोगों को धरती सुरक्षित करने का संदेश दे रही हैं। इसी बीच बॉलीुवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा, प्रज्ञा कपूर और एक्टर मनीष पॉल को इस मौके पर समुद्र तट की सफाई करते देखा गया। स्टार्स की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोगों को भी धरती सेफ करने का संदेश दे रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीया, प्रज्ञा और मनीष पॉल हाथों में गलव्स पहने समंदर तट की सफाई करते नजर आ रहे हैं।

 

तीनों स्टार्स आम लोगों के बीच कचरा साफ करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान दीया ऑल ब्लैक लुक में दिख रही हैं।

 

प्रज्ञा ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि मनीष ब्लैक टी औ ग्रीन पेंट में दिख रहे हैं।

 

स्टार्स की ये तस्वीरें वाकई में लोगों को पृथ्वी की सफाई करने का बड़ा संदेश दे रही हैं।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati