Janmashtami 2021: ''कान्हा'' का किरदार निभा सबको हैरत में डाल चुकी है ये छोटी सी बच्ची, मोहक मुस्कान ने जीत लिया था सभी का दिल

8/30/2021 10:06:39 AM

मुंबई: टीवी की दुनिया में समय समय पर माइथोलॉजिकल शोज दस्तक देते रहते हैं। इन शोज में टीवी सितारे कभी राम बनते हैं तो कभी कृष्ण। टीवी के इतिहास में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। वहीं, कई शो तो लोगों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि इसका हर किरदार भी दर्शकों के दिलों में रच-बस गया।

इन्हीं में से एक है साल 2008 में प्रसारित होने वाले टेलीविजन सीरियल 'जय श्री कृष्णा'। सीरियल 'जय श्री कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था।  शो में धृति भाटिया ने कृष्णा का किरदार निभाया था।

धृति ने इस सीरियल में भगवान कृष्ण के बचपन का रोल निभाया था। उनका ये किरदार खूब सुर्खियां बटोरी थी। शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी हो गई थी  उनकी मोहक मुस्कान पर सभी का दिल आ गया था।

इसे प्रसारित हुए करीब 13 साल का वक्त बीच चुका है। इन बीते सालों में धृति भी इतनी बड़ी हो चुकी हैं कि उन्हें आसानी से नहीं पहचाना जा सकता है। जिस वक्त उन्होंने कृष्ण का रोल किया था, तब वे महज ढाई साल की थीं।

ये सीरियल दूरदर्शन पर टेलिकास्ट होने वाले रामानंद सागर के पॉपुलर शो श्री कृष्णा का रीमेक था। जय श्रीकृष्णा को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इसे प्रसारित हुए करीब 13 साल का वक्त बीच चुका है। 'जय श्री कृष्ण' के बाद धृति को कई कमर्शियल्स और 'डोन्ट वरी चाचू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कुछ टीवी शोज में भी काम मिला।

बता दें कि धृति के पिता गगन भाटिया एक बिजनेसमैन हैं तो वहीं मां पूनम भाटिया कोरियोग्राफर के साथ एक्ट्रेस भी हैं। धृति अपनी मां की तरह ही डांस कोरियोग्राफर बनना चाहती हैं। इसीलिए वो काफी टाइम से क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma