पंचतत्वों में विलीन संजय गढ़वी: हाथ में हांडी लिए बेटी ने निभाईं सारी रस्में, तब्बू से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

11/20/2023 3:18:39 PM


मुंबई: 'धूम', 'धूम 2'  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्म डायरेक्टर संजय गढ़वी अब हमारे बीच नहीं रहे। संजय गढ़वी रविवार सुबह लोखंडवाला बैकरोड में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और तुरंत उन्हें नजदीकी कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने संजय मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार को फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे।

हाल ही में फिल्ममेकर की पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। संजय के अंतिम संस्कार की सारी रस्में उनकी बेटी करती दिखीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू,आशुतोष गोवारिकर भी धूम 2 डायरेक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंची थीं।

 

 

 

संजय गढ़वी ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘तेरे लिए’ से की थी। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरे यार की शादी है’, ‘किडनैप’, ‘अजब गजब लव’ और ‘ऑपरेशन परिंदे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘धूम' और 'धूम 2' के बाद मिली थी।

Content Writer

Smita Sharma