नीता अंबानी का स्कूल है Bollywood Stars की पहली पसंद, फीस जानकर रह जाएंगे दंग

1/24/2018 4:06:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन समेत कई सैलेब्स के बच्चें मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का यह स्कूल सैलेब्स की पहली पसंद है।

अधिकतर स्टार्स के बच्चे इस स्कूल से पढ़कर निकल चुके हैं या इसमें फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, आमिर खान के बेट आजाद राव खान, ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन, ऋतिक रोशन के दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान फिलहाल इसमें पढ़ रहे हैं।

स्टार्स के बच्चों से भरे इस स्कूल में एडमिशन पाना आम इंसान के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं। स्कूल की फीस लाखों में हैं, जिसे सिर्फ सैलेब्स ही अफोर्ड कर पाते हैं। साल 2003 में नीता अंबानी ने इस स्कूल की नीव रखी थी।

यह सात मंजीला बिल्डिंग बांद्रा इस्ट के बीकेसी कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यह स्कूल सभी सुविधाओं से लैस है। यहां एलकेजी से लेकर 10वीं तक की क्लास है। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल की सालाना फीस कुछ इस प्रकार है।

- एलकेजी से 7वीं क्लास तक: 1 लाख 70 हजार रु.
- 8वीं से 10वीं क्लास (ICSE बोर्ड): 1 लाख 85 हजार रु.
- 8वीं से 10वीं (IGCSE बोर्ड): 4 लाख, 48 हजार रु.

फीस के बारे में जानकर यह तो साफ है कि आम लोग इस स्कूल को अफोर्ड नहीं कर सकते।