It''s a Baby Boy: पापा बने धीरज धूपर, पत्नी विन्नी अरोड़ा ने दिया बेटे को जन्म

8/10/2022 8:53:51 AM

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा इस समय सातवें आसमान पर हैं। आखिर हो भी क्यों ना कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी जो गूंजी है। जी हां,आपने ठीक पढ़ा एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त को प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

PunjabKesari

इस खुशखबरी की जानकारी धीरज धूपर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। धीरज और विन्नी ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। शेयर की तस्वीर में विन्नी ब्लैक गाउन में बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

 

वहीं धीरज ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। कपल के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिल रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- It's a Baby Boy 😍♥️#babydhoopar। 

PunjabKesari


धीरज और विन्नी पहली की मुलाकात 2009 में टीवी सीरियल 'स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। दोनों को साथ काम करते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 7 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में पंजाबी रीति रिवाज से शादी कर ली थी। 

PunjabKesari

 धीरज और विन्नी ने अप्रैल 2022 में माता-पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट भी फ्लॉन्ट की थी और बताया था कि वह अगस्त 2022 में अपने बेबी का स्वागत करने जा रहे हैं।

PunjabKesari

धीरज ने 2009 में टीवी सीरियल माता-पिता के चरणों में स्वर्ग से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बहनें,'मिसेज तेंडुलकर' ,कुछ तो लोग कहेंगे, 'ससुराल सिमर का', 'डांस इंडिया डांस' और 'नागिन 5' जैसे सीरियल्स में काम किया है। वहीं विन्नी ने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी सीरियल कस्तूरी से की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News