क्रिसमस पर धीरज धूपर ने दिखाया बेटे का चेहरा, सांता बना बेहद क्यूट दिखा नन्हा जैन

12/26/2022 1:20:46 PM

मुंबई. एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने इस साल अगस्त में बेटे का स्वागत किया था। कपल ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। धीरज और विन्नी ने अभी तक फैंस को बेटे की झलक नहीं दिखाई थी। क्रिसमस के मौके पर कपल ने बेटे जैन का चेहरा दिखाया। जैन की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


धीरज और जैन ने दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में जैन सोफे पर बैठे हुए हैं और क्यूट सांता क्लॉज़ बने हुए हैं। दूसरी तस्वीर में धीरज और विन्नी ने जैन को गोद में उठाया हुआ है। तीनों एक-साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए विन्नी ने लिखा- 'मिलिए जैन से। हमने जो चाहा था, वो सब मिल गया।' फैंस और स्टार्स इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।


बता दें धीरज धूपर ने साल 2016 में विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2009 में शो 'माता-पिता के चरणों में स्वर्ग' के सेट पर हुई थी। पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद धीरज और विन्नी ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। कपल ने 2 अप्रैल 2022 को प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur