''डांस दीवाने 3'' के जज धर्मेश येलांडे कोरोना पॉजिटिव, माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया का टेस्ट आया नेगेटिव

4/8/2021 11:15:55 AM

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इसकी मार झेल रही है, बहुत सारे स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब हाल ही में शो 'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश येलांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते दिनों शो के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। शो के क्रू मेंबर्स ने इस बात की जानकारी दी है। धर्मेश आने वाले एपिसोड का हिस्सा नहीं बनेंगे।


एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे इस शो को जज कर रहे हैं। राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं। माधुरी दीक्षित और तुषार कालिया का भी टेस्ट किया गया लेकिन उनका टेस्ट नेगेटिव आया।


बता दें शो के इतने सारे लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हर जगह को पूरी से सैनिटाइज किया गया है। क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और सेहत को लगातार ख्याल रखा जा रहा है और नियमों को पालन किया जा रहा है। अब तक अक्षय कुमार, गोविंदा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और कनिका मान कोरोना का शिकार हो गए हैं।

Content Writer

Parminder Kaur