धर्मेंद्र ने धरने पर बैठे किसानों के लिए की अरदास, बोले ''आज मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए''
1/4/2021 11:43:13 AM
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र शुरू से ही केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के सपोर्ट में हैं और समय-समय पर उनके समर्थन में कोई न कोई पोस्ट करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर धर्मेंद्र ने किसाने के हक में एक ट्वीट किया है, जो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर किसानों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर एक नेक रूह को सुकून मिल जाएगा। 
फैंस धर्मेंद्र के इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।Aaj , mere kisaan bhaiyon ko insaaf mil jaye . Ji jaan se Ardaas karta hoon 🙏 Har nek rooh ko sakoon mil jaye ga ...... pic.twitter.com/27VJJLatTr
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) January 4, 2021
बता दें, धर्मेंद्र के अलावा किसानों को इंडस्ट्री के दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद, गिप्पी ग्रेवाल, तापसी पन्नू, रितेश देशमुख, जसबीर जस्सी, गुरदास मान, खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स का भी फुल सपोर्ट मिल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें आज किसान आंदोलन का 40वां दिन हैं। किसान लोग 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर बैठ किसान बिलों का विरोध कर रहे हैं। अब तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच 7 दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अभी भी कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा।