राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे धर्मेन्द्र, राजकुमार हिरानी देंगी साथ

4/16/2018 2:17:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र को 'राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कल्चर मिनिस्टर विनोद तावड़े ने इस अवॉर्ड का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि इस अवॉर्ड के साथ ही धर्मेन्द्र को 5 लाख रुपए भी दिए जाएंगे। धर्मेन्द्र के अलावा राजकुमार हिरानी को सम्मानित किया जाएगा। राजकुमार हिरानी को 'राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड' के लिए चुना गया।

इस अवॉर्ड की जानकारी देते हुए विनोद तावड़े ने ट्वीट किया - आप सभी को इस बात की जानकारी देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। धर्मेन्द्र को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और राजकुमार हिरानी को स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। धर्मेंन्द्र और राजकुमार हिरानी के अलावा कुछ और एक्टर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

बता दें कि वेटरन एक्टर धर्मेन्द्र ने करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। धर्मेन्द्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं जिसमें शोले, बंदिनी, ममता, अनुपमा, सीता और गीता,चुपके-चुपके और यादों की बारात शामिल हैं। वहीं राज कुमार हिरानी की बात करें तो कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इन फिल्मों में मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 ईडियट्स और पीके शामिल हैं।

Punjab Kesari