धर्मेंद्र ने शेयर किया बेटे सनी देओल का बर्फ से खेलते का वीडियो, बोले- काश मैं भी साथ होता
1/12/2022 7:35:29 PM

मुंबई. एक्टर धर्मेंद्र अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने बेटे सनी का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है।
वीडियो में सनी ब्लू आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक कैप पहनी हुई है। सनी के चारों ओर बर्फ की चादर बिछी हुई है। सनी एक पेड़ पर जमी बर्फ को अपने हाथों से गिराते हुए दिखाई दे रहे है। बेटे का वीडियो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा- काश मैं भी साथ होता। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें सनी काफी समय से हिमाचल प्रदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' की शूटिंग कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। इस फिल्म में भी सनी के साथ अमीषा पटेल हैं। अनिल शर्मा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने साई और मैक्कार्थी की भेंट पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न