बिखरे बाल,पैर में चोट,हाथों में बासी रोटी...तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर धर्मेंद्र ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हालात देख उड़े फैंस के होश

3/1/2024 2:30:28 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब शुक्रवार को तड़के सुबह (3 बजकर 52 मिनट) धर्मेंद्र ने अपनी  एक तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय हैं। शेयर की तस्वीर में वह बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र हाथों में एक थाली थामें नजर आ रहे हैं जिसमें सूखी (बासी) रोटी है। उजड़े बाल, पैरो में बैंडेज देखकर लोगों सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।

 

इस तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा- "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं...भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।"

 

 तस्वीर में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की ओर गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

 

काम की बात करें तो करण जौहर की फिल्म रानी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे जिसमें उन्होंने रॉकी उर्फ रणवीर सिंह के दादाजी का किरदार निभाया था। इसमें उनकी एक्टिंग को और शबाना आजमी के साथ उनके रोमांस को खूब पसंद किया गया था। वहीं अब धर्मेंद्र जल्द ही फैमिली फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सनी देओल और बाॅबी देओल हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma