धर्मेंद्र के खेत में उगी ब्रोकली- बैंगन , तो तराजू लाकर तौलने लगा एक्टर

4/27/2020 9:44:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र काफी लंबे समय से लाइटलाइट से दूर हैं। वह अपना अधिकतर समय मुंबई के करीब स्थित अपने फार्महाउस में ही बिताते हैं। वह आए दिन फार्महाउस से अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। वहीं लॉकडाउन के दौरान वेटरन एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी रुटीन लाइफ से जुड़े अपडेट्स नियमित रूप से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

रविवार को उन्होंने एक नया वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में वे एक बार फिर अपने फार्महाउस पर उगी सब्जियां दिखाते नजर आए। सामने आए इस वीडियो में वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं-'दोस्तों ब्रोकली (हरी फूलगोभी) भी होने लगी है, साइज देखो, क्या साइज है। बैंगन, टमाटर, गिल्खी, टमाटर सबको तराजू पर तौलता हूं। कि आज कितनी सब्जी हुई है।

PunjabKesari

 

खुशी होती है, जितनी ज्यादा बढ़ा सकूं, अभी कोरोना ने बंद कर दिया है यहां। तो इसमें ही लगा रहता हूं। खुश रहो, टेक केयर।' इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा-' 'जुनून के साथ छोटे पैमाने, आशीर्वाद के साथ बड़े पैमाने पर ले जाते हैं। अपना ध्यान रखें। आप सबको प्यार। #लॉकडाउनलाइफ #लॉकडाउन #लॉकडाउन2020।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Small scale with passion , takes you to big scale with blessings 🙏🙏🙏🙏🙏. Take care 👋love ❤️you all. #lockdownlife #lockdown #lockdown2020

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on Apr 26, 2020 at 1:03am PDT

करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News