गांव के बीचो-बीच धर्मेंद्र ने बनाया आलीशान बंगला, पहली बार सामने आईं फार्म हाउस की तस्वीरें

12/6/2019 9:10:17 AM

मुंबई: एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों चकाचौंध से दूर अपने फार्म हाउस पर अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। धर्मेंद्र अक्सर फार्म हाउस से अपनी वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहते हैैं। हाल ही में एक बार फिर एक्टर ने  फार्महाउस से एक और वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में वह मेथी का परांठा खाते हुए अपना बंगला दिखा रहे हैं। धर्मेंद्र के बंगले का वीडियो देख आप खुद समझ जाएंगे कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी। वीडियो में बड़ी-बड़ी मूर्तियों के साथ फव्वारे का नजारा बेहद शानदार लगा सामने आई।

इस वीडियो में बंगला दिखाने के बाद धर्मेंद्र भी नजर आए। वह मेथी का पराठा और चाय का मजा लेते नजर आ रहे हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा-'ये सब कुछ उसने दिया है,जो चुपचाप एक दिन ले जाएगा।

जिंदगी बड़ी खूबसूरत है दोस्तों, जियो इसे जी जान से जियो। लव यू। चीयर अप। फैंस धर्मेंद्र के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वे लगातार इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक फैन लिखा-'मॉर्निंग पाजी। जिंदगी को जीना तो पाजी हमने आप से सीखा। अच्छा इंसान कैस बना जाता है। लव यू धरम पाजी।' धर्मेंद्र का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उन्होंने अपना बचपन  साहनेवाल में गुजरा है। करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 'यमला-पगला-दीवाना फिर से' थी।


 

 

View this post on Instagram

Ye sab kuchh.....uss ne diya hai jo.....chupchap .... ikk din.... le jaye ga woh..... ZINDGI......badi khoobsoorat hai dosto..... jio isse ....JI jaan se jio......love you..... cheer up 👍

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

Smita Sharma