धर्मेंद्र ने मांगी हाॅस्पिटल में एडमिट दिलीप कुमार के लिए दुआ, कहा-''साहब एक नेक रूह इंसान''
6/7/2021 1:54:42 PM
मुंबई: रविवार को अचानक तबीयत खराब होने की वजह से बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को रविवार को हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उन्हें सांस लेने के दिक्कत हो रही थी।
फैंस एक्टर की तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं और उनके ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। हाल ही में बाॅलीवुड के हीमैन यानि एक्टर धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार के लिए दुआ मांगी।
Dosto, Dalip Sahab💕 ek nek rooh insaan...ek azeem fankaar ke liye aap ki rooh se uthi duaen zaroor bar aayengi 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 ji jaan se Shukriya Aap sab ka 🙏 pic.twitter.com/aDx1NLu78e
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 7, 2021
धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट में दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ एक तस्वीर शेयर की। थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा-'दोस्तों दिलीप साहब एक नेक रूह इंसान…एक अजीम फंकार के लिए आप की रूह से उठी दुआएं जरूर बार आएंगी, जी जान से शुक्रिया आप सबका। इस मैसेज के साथ दिलीप कुमार ने हाथ जोड़ते हुए इमोटिकॉन्स भी शेयर किए हैं।'
&
;Maalik se Dua 🙏 keejiye mere pyaare bhai ...hamare Yusuf Sahib jald sehat yaab ho jaayen 🙏 pic.twitter.com/9ECrNIZyB7
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 6, 2021
इससे पहले रविवार को धर्मेंद्र ने मोनोक्रोम फोटो शेयर किया था जो उनके यंग डेज की थी। इस तस्वीर में धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को गले लगाए हुए थे और कैमरे के सामने पोज दे रहे थे। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'मालिक से दुआ कीजिए मेरे प्यारे भाई, हमारे युसुफ साहिब जल्द सेहत याब हो जाएं।'
बता दें कि दिलीप कुमार को रविवार को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं हालांकि उनकी हालत पहले से बेहतर है। दिलीप कुमार वेंटिलेटर पर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनके कुछ टेस्ट हो गए हैं और उनके रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है।पिछले महीने ही 98 साल के एक्टर रूटीन चेकअप और टेस्ट के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने झारखंड की 3 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की