Video: खाली समय में खेती कर रहे हैं 86 के धर्मेंद्र, बोले- ''प्याज लगवा दिए हैं, आलू लगवाने जा रहा हूं''

2/22/2022 4:40:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ फॉर्महाउस से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर अपने लोनावला फॉर्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र ने लिखा, “दोस्तो, कैसे हो? प्याज लगवा दिए.. आलू लगवा रहा हूं। 

 

शेयर किए वीडियो में वह अपने खेत को दिखा रहे हैं और वहां काम करने वाले से जानकारी ले रहे है। उन्होंने वीडियो में खेत का पूरा व्यू भी दिखाया है, जिसमें कई सारे मजदूर पौधे लगाने का काम कर रहे हैं। वे उन सभी को देखकर शाबाशी भी दे रहे हैं।

 


काम की बात करें तो धर्मेन्द्र की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। यह फिल्म 2022 में ही रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News