धर्मेंद्र ने ''पल पल दिल के पास'' की टीम को दिया स्पेशल मैसेज, सुनाई शायरी

8/22/2019 4:52:11 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। सनी देओल के बेटे करण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में देओल परिवार की विरासत को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डेब्यू करने वाले स्टार को पहले ही इंडस्ट्री और टीज़र से जोरदार स्वागत मिला है और फिल्म के पहले गाने को हर तरफ से सराहना मिली है। अब, उनके दादा धर्मेंद्र ने उनके और उनकी टीम के लिए एक विशेष और बहुत प्यारा मेसेज शेयर किया है। धर्मेंद्र ने अपने फैंस के लिए अपने ऑफिसियल इंस्टा अकॉउंट से वीडियो शेयर किया। वीडियो में, धर्मेंद्र को जीवन के बारे में कुछ शायरी सुनाते हुए और उन्हें अपने पोते करण और उनके को-एक्टर साहेर बंबा को डेडिकेट करते हुए देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Karan aur Sahhar ko, PPDKP ki kamyaabi ke liye duayen 🙏bheji hain aap ne . Nek DIL hain aap . Aap sab ko, Dharam (Grand father)ka JI JAAN se pyaar 💖💖💖💖💖💖kuchh, aap ke liye bade pyaar💖se. shaid achha lage aap ko🌹

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on Aug 21, 2019 at 8:16pm PDT

आपको बता दें की करण की इस पहली फिल्म का निर्देशन खुद ने संभाला है। इस नए युग की प्रेम कहानी के टीज़र में कुछ शानदार सीन्स थे। हालाँकि फिल्म का प्लॉट अभी तक सामने नहीं आया है। फिल्म  को हिमाचल की कुछ लोकेशंस पर शूट किया गया है।

 


 

Smita Sharma