फैंस और बड़े बेटे के साथ धर्मेंद्र ने सेलिब्रेट किया 88वां बर्थडे, सनी देओल ने अपने हाथों से पिता को खिलाया केक

12/8/2023 3:01:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का आज बर्थडे है। एक्टर 8 दिसंबर को अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी जुहू स्थित उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा। सनी देओल ने अपने पिता के बर्थडे पर 7 टायर केक अरेंज किया और उनके फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे। धर्मेंद्र के जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र जुहू में अपने घर के बाहर फैंस के बीच शामिल हुए।

इस दौरान उनके बड़े बेटे सनी देओल भी मौजूद रहे। फैंस और बेटे के साथ एक्टर ने 7 टियर एक बड़ा सा केक काटा।

सनी ने हाथों में हाथ मिलाकर पिता के साथ केक कट करवाया और बाद में उन्हें मुंह में खिलाते भी नजर आए।

 

इस दौरान गदर एक्टर काफी खुश नजर आए। वहीं धर्मेंद्र भी अपने फैंस और बेटे के बीच काफी हैप्पी दिखे।

बता दें, धर्मेंद्र के बर्थडे पर उनके फैंस और करीबी दोस्त, रिश्तेदार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।


 

Content Writer

suman prajapati