धनुष के गाने ''राउडी बेबी'' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, यू-ट्यूब पर पार किए 1 करोड़ व्यूज

11/17/2020 4:35:19 PM

मुंबई. तमिल सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष का गाना 'राउडी बेबी' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। धनुष के इस गाने ने रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने के व्यूज 1 करोड़ हो गए हैं। ये कोलोवेरी डी गाने की नौवीं सालगिरह के दिन हुआ।  धनुष ने ये खुशखबरी ट्वीट कर दी है।


धनुष ने ट्वीट कर लिखा-क्या प्यारा इत्तेफाक है। कोलावेरी डी गाने की नौवीं सालगिरह पर राउडी बेबी गाने ने एक बिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं। हम यह बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि एक बिलियन व्यूज हासिल करने वाला यह पहला दक्षिण भारतीय गाना है। हमारी पूरी टीम दिल से शुक्रिया अदा कर रही है। धनुष का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।


बता दें बालाजी मोहन निर्देशित फिल्म मारी 2 साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष और साईं पल्लवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राउडी बेबी गाने को धनुष और धी ने आवाज दी है। ये गाना 25 अक्तूबर 2018 को रिलीज हुआ था। धनुष और साईं पल्लवी पर फिल्माया ये गाना अब यू-ट्यूब के सबसे अधिक देखे गये गानों में शामिल हो गया है।

Parminder Kaur