''द ग्रे मैन'' के प्रीमियर में धोती पहनकर पहुंचे धनुष, गर्मजोशी से विक्की कौशल से मिलते नजर आए साउथ सुपरस्टार

7/21/2022 5:41:09 PM

मुंबई. साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में इसका प्रीमियर रखा गया। इससे पहले लंदन में इसका प्रीमियर रखा गया था। मुंबई में रखे गए इस प्रीमियर में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। इसमें एक्टर विक्की कौशल ने भी शिरक्त की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में धनुष व्हाइट धोती कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं विक्की कौशल ब्लैक पैंट कोट में दिखाई दे रहे हैं। धनुष विक्की से हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आ रहे हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें 'द ग्रे मैन' में धनुष के अलावा एना डी अरमास, बिली बॉब थॉर्नटन, रेगे जीन-पेज और जेसिका हेनविक जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं।

ये अमेरिकन एक्शन थ्रिलर सीरीज 22 जुलाई 2022 सीधे नेटफ्लिक्स पर को रिलीज होगी। ये नेटफ्लिक्स की सबसे मंहगी फिल्मों में बताई जा रही है जिसका करीब 200 मिलियन डॉलर बजट है।

Content Writer

Parminder Kaur