रजनीकांत के दामाद धनुष की हॉलीवुड फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

11/6/2017 11:51:40 AM

मुंबई: रजनीकांत के दामाद और एक्टर धनुष ने अब हॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। 'कोलावरी डी' फेम सिंगर और एक्टर धनुष की हॉलीवुड फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। हालांकि, इसमें वह कहीं से भी फकीर नजर नहीं आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में वह नीले रंग का कोट -पैंट में नजर आ रहे है। 

PunjabKesari

बता दें कि फिल्म को केन स्कॉट ने डायरैक्ट किया है। धनुष के अलावा फिल्म में फ्रांसीसी एक्टर बेरेनाइस बेजो, बरखाद अब्दी और एरिन मोरियट्री भी नजर आएंगे। 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' अजातशत्रु की कहानी है जो एक फकीर है। वह अपने विचित्र पिता को ढूंढने के लिए एक असाधारण यात्रा पर निकलता है। फिल्म को मुंबई, रोम, पेरिस जैसी लोकेशन्स पर फिल्माया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News